Tuesday, August 23, 2022
Home*रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

*रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

*रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*

नगर पंचायत हीरागंज बाजार, प्रतापगढ़ में पुण्यश्लोका लोकमाता देवी रानी अहिल्याबाई होलकर जन्म त्रिशताब्दी अभियान-2025 के तहत पंचायत प्रतिनिधि जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 25 मई 2025 को नगर पंचायत हीरागंज बाजार में चेयरमैन प्र. श्री उदय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर मा• श्री गणेश केशरवानी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का धर्मनिष्ठ जीवन और सुशासन हमारे शासन का पथप्रदर्शक है। उन्होंने बताया कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार इस ऐतिहासिक वर्ष को जनभागीदारी से मना रही है। 
लोकमाता देवी रानी अहिल्याबाई होलकर ने कई तीर्थों, घाटों और सड़कों का निर्माण करवाया। साथ ही युद्ध के मैदान में मुगल आक्रांताओं का सामना भी किया।

वक्ताओं ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने न्याय और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी जिला प्रतापगढ़ नगर पंचायत हीरागंज में आयोजित पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान में मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर कार्यक्रम को संबोधित कर अपने विचार साझा किया व उपस्थित जनमानस का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पवन गौतम जी पूर्व प्रत्याशी बाबागंज जिला महामंत्री प्रतापगढ़, पारस जी पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत डेरवा,श्री परमहंस तिवारी, सभासद अरविंद कुमार यादव पुजारी, छोटेलाल चौरसिया, प्रमोद सोनकर, दिलीप पाल, रामसुमेर पटेल, समीर पाण्डेय जी, पियारे लाल, मलय तिवारी, जितेन्द्र तिवारी, विपुल तिवारी, राहुल तिवारी, आशीष, रजनीश शुक्ला, शुभम तिवारी, मनोज पटेल जी मंडल अध्यक्ष हीरागंज, दीपक कुमार पटेल जी मंडल अध्यक्ष बाबागंज, सुनील सरोज मंडल अध्यक्ष डेरवा, मोहित मिश्रा जी मंडल अध्यक्ष, आशुतोष मणि द्विवेदी जी निवर्तमान मंडल अध्यक्ष हीरागंज, अमरजीत सिंह निवर्तमान मंडल अध्यक्ष बाबागंज, मयंक तिवारी पूर्ण महामंत्री हीरागंज मण्डल,आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

If you have an account your address will be used to display your profile picture.

error: Content is protected !!